CAIT ने माननीय वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी को छत्तीसगढ़ राज्य के आगामी आम बजट हेतु सुझाव दिया

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि CAIT ने माननीय वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी जी को छत्तीसगढ़ राज्य के आगामी आम बजट हेतु सुझाव दिया गया। जो निम्नानुसार है :-

1. ट्रेडर्स हेतु रियायती दर पर ऋण (Preferential Credit Policy) एवं “मुख्यमंत्री मेरी दुकान योजना,
2. व्यापारियों हेतु इंश्योरेंस एवं पेंशन योजना,
3 Ease of Doing Business,
4. मंडी शुल्क समाप्ति एवं कृषि उत्पादों पर व्यापारिक भार कम किया जाए,
5. व्यापारिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना – स्मार्ट बाजार,
6. कमर्शियल सेक्टर हेतु सोलर सब्सिडी योजना,
7. स्मार्ट टूरिज्म नीति – स्थानीय व्यापार को जोड़ना,