CAIT प्रतिनिधिमंडल ने RBI के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से की प्रदेश के लिए 20 करोड़ रुपए चिल्लर की मांग

रायपुर। Confederation of All India Traders (CAIT) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश में ₹5, ₹10 और ₹20 के नए नोटों तथा सिक्कों की भारी कमी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिंदर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज सहित प्रतिनिधिमंडल ने RBI के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से मुलाकात कर प्रदेश के लिए 20 करोड़ रुपए मूल्य की चिल्लर उपलब्ध कराने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में बैंकों में छोटे नोट और सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजमर्रा के लेन-देन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता अमर पारवानी ने कहा कि चिल्लर की कमी से विशेष रूप से छोटे और मध्यम व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। किराना, मेडिकल, फल-सब्जी, सार्वजनिक परिवहन और दैनिक उपयोग के अन्य व्यवसायों में यह समस्या अधिक गंभीर रूप से देखने को मिल रही है। कई बार ग्राहकों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।
कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं बैंकिंग कार्य प्रभारी राम मंधान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने RBI से मांग की है कि प्रदेश के सभी बैंकों और करेंसी चेस्ट में ₹5, ₹10 और ₹20 के नए नोटों तथा सिक्कों की पर्याप्त आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापार और आम जनजीवन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

RBI के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने कैट द्वारा सौंपे गए ज्ञापन का अवलोकन कर सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस दौरान कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी राम मंधान, मुकेश मोटवानी, निलेश मुंदड़ा, रतनदीप सिंह, हिमांशु वर्मा एवं सुरेश वासवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed