शराब घोटाले मामले में कारोबारी अरविन्द सिंह को नेपाल बॉर्डर से किया गया गिरफ्तार…

रायपुर , 26 मई 2023 : ईडी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह के नेपाल बॉर्डर में गिरफ्तारी की खबर आ रही। अरविंद सिंह के गायब होने के बाद उनके भाई रविंद्र सिंह ने एक स्थानीय समाचार पत्र में उनके गुमशुदगी की जानकारी दी थी। तब से ही अरविंद सिंह रायपुर राजधानी से लापता थे। रायपुर पुलिस के साथ-साथ ईडी भी अरविंद सिंह को तलाश रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *