प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद मोहम्मद के घर पर चला बुलडोजर…

उत्तर प्रदेश, 12 जून 2022 : प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा के मामले अब तक 60 प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही हुई हैं 200 से भी ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है हिंसा पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ विरोध के बाद शुरू हुई थीं हिंसा के पीछे पुलिस ने जावेद मोहम्मद को 11 जून को “मास्टरमाइंड” घोषित किया था| जावेद मोहम्मद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के लीडर हैं और सीएए के आंदोलनों का प्रमुख चेहरा रहें हैं उन्हें उनके उनके 10 सहयोगियों के साथ करेली स्थित निवास से गिरफ़्तार किया गया था।

ठीक एक दिन बाद आज नोटिस देकर सुबह 11 बजे तक घर खाली करने को कहा गया था। डिमोलेशन नोटिस में बताया गया है कि घर का निर्माण”अवैध रूप से किया गया हैं। अब तक घर के कई हिस्सों में बुलडोजर चलाया जा चुका हैं घर गिराने के लिए दो बुलडोजर लगाएं गए हैं।

इस पूरे मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बयान जारी कर कहा हैं की घर अवैध रूप से बनाया गया था जिसके लिए पूर्व में घर को गिराने की नोटिस दी जा चुकी हैं और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने को कहा गया हैं।