18 साल की लड़की को BSP कर्मचारी ने बनाया हवस का शिकार, इस तरह पहुची पुलिस आरोपी तक…
रायपुर, 08 जुलाई 2022 : दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया रही अहै जहाँ 58 साल के महेश चंद्राकर नाम के शख्स ने 18 साल की एक लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया। रेप के आरोप में भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी को रायपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेश को रायपुर की डीडी नगर थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे रायपुर जेल में भेजा गया है।
भिलाई की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अपनी बुआ के साथ रहती है। घरेलू काम-काज में गड़बड़ी की वजह से लड़की और उसकी बुआ के बीच विवाद हो गया। लड़की अपने घर से निकल कर मैत्री गार्डन आ गई। वो परेशान थी और सड़क पर किनारे खड़ी होकर रो रही थी। यहां से गुजर रहे महेश चंद्राकर की इस पर नजर पड़ी। बाइक सवार महेश लड़की के करीब आ गया और बाइक पर बैठाकर महादेव घाट रायपुर ले आया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की को अपने साथ खंडहर में ले गया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो महेश ने उसे बदनाम करने और हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को भिलाई जाने वाली मार्ग पर छोड़ दिया।
इस घटना को अंजाम देने के बाद महेश फरार था, लेकिन उसने लड़की को एक कागज में अपना नाम और मोबाइल नंबर दिया। कहा कि दोबारा भी मिलेगा। महेश ने लड़की को 500 रुपए देकर घर लौटने कहा और किसी ने कुछ कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने इस घटना की जानकारी आपनी अपनी बुआ को दी। परिजनों ने रायपुर के डीडी नगर थाने आकर लड़की के सारी बात पुलिस को बताई और महेश का लिखा कागज दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने महेश को धर दबोचा। जिसके बाद आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया।