Border 2: दिलजीत दोसांझ-वरुण धवन के बाद ‘बॉर्डर’ 2 में हुई एक और एक्टर की एंट्री।

Border 2: बॉर्डर 2 के टीजर में सुनील शेट्टी की झलक दिखाई देती है। टीजर में सुनील दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही अहान का नाम लिखा दिखाई दे रहा है। 23 जनवरी 2026 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
फिल्म बॉर्डर हमेशा से ही दर्शकों की पसंदीदा रही है। देशभक्ति से लबरेज इस मूवी में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। जेपी दत्ता की मूवी बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। बॉर्डर में सुनील देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। अहान ने इंस्टाग्राम पर बॉर्डर 2 का टीजर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed