गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से, 18 मजदूरों की मौत, 8 घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह 8 बजे बॉयलर फटने से मध्यप्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 मजदूरों की हालत गंभीर है, जबकि 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।

विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।

मृतक और घायल मजदूर मध्यप्रदेश के निवासी हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। प्रशासन की ओर से जांच जारी है। फैक्ट्री मालिक के पास पटाखा बेचने का लायसेंस था, लेकिन बनाने का नहीं।

You may have missed