रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी है जिसके लिए 2475 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बता दे 12 वी की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक और 10 वी परीक्षा 2 मार्च से यानी कल से शुरू होगी. प्रदेश भर में 69 अति संवेदन शील केंद्र है। जिसके लिए विशेष निगरानी मंडल के द्वारा की जाएगी।
इस बोर्ड परीक्षा में 10 वी में 3 लाख 45 हजार और 12 वी में 2 लाख 61 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल होंगे।परीक्षा की तैयारी को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है जिसमे टास्क फोर्स यानी उड़नदस्ता का गठन किया गया जिससे नकल रोका जा सके। वही आज परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री साय ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।