बेमेतरा,9 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में शनिवार को दो पक्षों के बीच तनाव पूर्ण स्थिति हो गई जिसके बाद मामला खून खराबे तक बढ़ गया। वहीं अब इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गयी। वहीँ एएसआई बीआर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए थे। कई लोग घायल भी हुए जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
ये थी विवाद की वजह
दरअसल यह विवाद घर की मर्जी के खिलाफ शादी करने को लेकर हुआ था। बिरनपुर में कुछ महीने पहले एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी इन दोनों समुदायों में विवाद था। शनिवार को भी विवाद हुआ लेकिन विवाद ने उग्र आंदोलन का रुप ले लिया। जिसके बाद लाठी-डंडे निकल गए और जमकर मारपीट हुई।
लोगों के कई गाड़ियों में आग लगा दिया। घटना के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा लेकिन विवाद नहीं रुका बल्कि कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। मामले को गंभीरता पूर्वक देखते हुए कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।