सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

सुकमा , 24 मार्च 2023 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर दौरे से ठीक पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, यहां 16 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सरेंडर करने वाले नक्‍सलियों में 8 लाख का एक और 5 लाख का एक इनामी नक्सली सरेंडर भी शामिल है।
इसमें एक नक्‍सली हिड़मा ने भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों के खिलाफ दर्जनों मामलों दर्ज थे। इनमें कई के खिलाफ कई वारंट भी जारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *