BIG NEWS : इन दो राज्यों के बदले राज्यपाल, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी…

नई दिल्ली , 19 अक्टूबर 2023 : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा और भाजपा के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 
राष्ट्रपति भवन से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं।