बड़ी खबर : IAS और पूर्व विधायक के यहा ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को बिहार, दिल्ली और पुणे में कई परिसरों पर छापेमारी की।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ये छापेमारी कर रही है और उसकी यह जांच कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी है।