हड़ताल कर्मचारियों को लेकर राज्य सरकार का बड़ा फैसला, वेतन भुगतान को लेकर ये निर्देष…

रायपुर : हड़ताली कर्मचारियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हड़ताली कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई को जहां सरकार ने शून्य कर दिया है, तो वहीं हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए वेतन की पेचिदगियों को दूर कर दिया है। 
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में 11 अगस्त 2023 से लेकर 21 अगस्त 2023 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर्मचारियों ने किया था।
हड़ताल के दौरान कई कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की गयी। कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया, जबकि हड़ताल अवधि के वेतन का भी निर्धारित नहीं किया गया था। 
अब कर्मचारियों पर की गयी तमाम कार्रवाई को शून्य घोषित करते हुए हड़ताल अवधि को भी अवकाश मान लिया गया है। अब हड़ताल अवधि का वेतन निर्गत हो जायेगा।

You may have missed