भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव, केदार कश्यप समेत इन्हें बनाया गया महामंत्री, देखें सूची
रायपुर ,12 सितंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश BJP अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने रविवार शाम अपनी टीम घोषित कर दी है।
नई सूची में केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी महामंत्री बनाए गए हैं वहीं अमित चिमनानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की जगह रवि भगत को पदभार दिया गया है।

