BIG BREAKING….. मर्सिडीज के परखच्चे उड़े, इंजन दूर जाकर गिरा…मंत्री के बहू-बेटे से सवार

उत्तर प्रदेश के कन्नोज से दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। जहां योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू सड़क हादसे का शिकार हो गए। डिवाइडर से टकराकर उनकी मर्सडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मंत्री के बेटे और बहू को मामूली चोटें आई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। यह पूरी घटना तिर्वा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा एक्सप्रेस वे के तिर्वा के पास की बताई जा रही है।

महज 18 दिन पहले हुई थी दोनों की शादी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कन्नौज के अस्पताल में दोनों का प्राथमिक इलाज कराया। डॉक्टरों की सलाह पर बेटे और बहू दोनों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बता दें कि अभिषेक और कृष्णिका की शादी महज 18 दिन पहले ही हुई थी। अभिषेक और कृष्णिका की शादी की 11 जुलाई को श्रीनगर में हुई थी। प्रयागराज में 20 जुलाई को प्रीतिभोज का आयोजन हुआ था।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि अभिषेक और कृष्णिका अपनी मर्सिडीज कार से आगरा से लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान कन्नोज के तिर्वा कट के पास अचानक से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का इंजन छिटककर दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने गाड़ी के अंदर से दोनों को बाहर निकाला और पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस को भी जानकारी दी।

You may have missed