इंडिया को बड़ा झटका, अब इस खिलाडी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नई दिल्ली , 18 सितंबर 2022 : भारतीय टीम को आज एक बार फिर झटका लगा है। टीम के मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर हो गए है ।
उनके टीम से बाहर होने की वजह यह है कि वे कोरोना संक्रमण COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन दिवसीय T20I श्रृंखला में भाग नहीं ले पाएंगे।
बता दें कि 10 माह बाद वे टीम में वापसी करने वाले थे। वे साल यूएई में टी20 विश्व कप के बाद से ही वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। ऐसे में कोविड19 की वजह से फिर पिच के बाहर बैठना शमी और उनके फैंस के लिए निराशा जनक है।

You may have missed