कवर्धा , 4 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता शिव प्रसाद वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के शामिल हो गए है।
शिव प्रसाद वर्मा को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद वर्मा के साथ 7 समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है।
वहीं आपको बता दें कि शिव प्रसाद वर्मा 20 साल से भाजपा में सक्रिय सदस्य थे, लेकिन पिछले साल उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने BJP को कई बड़े झटके लगे हैं।