सिलतरा बड़ा हादसा, मलबे में दबने से तीन की मोत और एक घायल…

रायपुर , 31 जनवरी 2023 : राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। जिसमे तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में एक 15 साल की नाबालिग भी घायल हो गई है। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतकों के नाम: मोहर बाई मनहरे पति मंगल दास उम्र 50वर्ष,पांचो गहरे पति आनंद गहरे उम्र 32 वर्ष साकिनान सांकरा, सिलतरा थाना धरसींवा,पुनीत कुमार मनहरे पिता मंगल दास मनहरे उम्र 22 वर्ष

मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा के आसपास रहने वाले ग्रामीण कंपनी के द्वारा निकाले गए मलबे से राख निकालते थे। इसमें के कोयला भी रहता है। जिसका उपयोग ये लोग गोला बना करके सिगड़ी जलाने का काम करते थे।
यह सुरंग काफी लंबी हो गई थी। जिसकी वजह से अचानक से धंस गई और 5 लोग उसी में दब गए जिसमें तीन मौके पर ही मलबे में दबने से मौत हो गई है। दो का इलाज जारी है।