भारतीय किसान यूनियन ने किया ऐलान, 7 राज्यों में करेंगे हड़ताल
भोपाल : भारतीय किसान यूनियन ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान फिर आंदोलन करने वाले है। हैं। यह आंदोलन 7 राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,राजस्थान,गुजरात,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रहेगी।
यह हड़ताल किसानों के उत्पादित प्याज और लहसुन समेत कई सब्जियों की सप्लाई ठप होने पर किया जायेगा। और यह हड़ताल 16 अगस्त से शुरू किया जायेगा।
दरअसल किसानों की मांग गई कि मूसलाधार बारिश से सब्जी उत्पादन को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में किसान अपने उत्पादित सब्जियों को जल्द से जल्द बेचना चाहते हैं। लेकिन उनका कहना है कि सरकार प्याज और लहसुन समेत सब्जियों को सस्ते में खरीदकर काफी मुनाफा कमा रही है। सरकार, किसानों को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है।
