भारतीय जनता पार्टी का आज 44वां स्थापना, आज पुरे प्रदेश में होंगे विविध कार्यक्रम…

रायपुर , 6 अप्रैल 2023 : भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं. स्थापना दिवस पर राजधानी समेत प्रदेशभर में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व देशवासियों की सेवा कर अपनी स्थापना के उद्देश्य सार्थक कर रही है।
जनता के आशीर्वाद से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो अपने एक विचारधारा में चलती है। अरुण साव ने कहा, आज 23000 बूथों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

You may have missed