रायपुर , 18 नवंबर 2022 : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। भाजपा और कोंग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।