पचपेड़ीनाका से पुराना धमतरी रोड पर रोड डिवाइडर का सौंदर्यीकरण तेज, आयुक्त ने दिए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने पचपेड़ीनाका चौक से पुराना धमतरी रोड के मुख्य मार्ग पर रोड डिवाइडर में हो रहे पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा भी उपस्थित थे।

यह कार्य नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के माध्यम से ठेका एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। आयुक्त ने जोन 10 के जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते हुए इसे उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस सौंदर्यीकरण से शहर की प्रमुख सड़क का दृश्य और अधिक आकर्षक बनेगा।