बस्तर दशहरा बनेगा ऐतिहासिक, पहली बार केंद्रीय मंत्री होंगे मुरिया दरबार में शामिल
जगदलपुर/रायपुर।
छत्तीसगढ़ का विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव इस बार ऐतिहासिक बनने जा रहा है। राज्य गठन के बाद पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति मुरिया दरबार में दर्ज होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 4 नवंबर को बस्तर आने की सहमति दी है।
सांसद महेश कश्यप ने गृहमंत्री को बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। इस पर शाह ने बस्तर दौरे का आश्वासन दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार वे करीब तीन घंटे बस्तर में रहेंगे।
दौरे के दौरान अमित शाह मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा करेंगे। साथ ही बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में जनता की बात सुनेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में केंद्रीय मंत्री की ऐतिहासिक उपस्थिति को लेकर उत्साह का माहौल है।
