नई दिल्ली , 02 सितंबर 2022 : बैंक खाता धारकों के लिए यह खबर काम की है। देश में त्योहारों के चलते सितंबर के महीने में अलग-अलग जोन में बैंक की 13 शाखाएं बंद रहेंगी। असुविधा से बचने के लिए बैक की छुट्टीयों की ये लिस्ट जरूर देख लें। अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय पर निपटा लें।
यहाँ देखें छुटियों की पूरी लिस्ट : –
Bank Holidays List: 1 सितंबर 2022: गणेश चतुर्थी के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे। 4 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 6 सितंबर 2022: कर्म पूजा के चलते रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 7 सितंबर 2022: ओणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 सितंबर 2022: थिरुवोणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 9 सितंबर 2022: इस दिन इंद्र जात्रा फेस्टिवल के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 10 सितंबर 2022: दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays List: 11 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 18 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 21 सितंबर 2022: श्री नारायण गुरु समाधि के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 24 सितंबर 2022: चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 25 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 26 सितंबर 2022: नवरात्रि स्थापना और लैनिन्गथो सनमही का मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।