रायपुर पश्चिम अन्तर्गत पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 के बंजारी नगर को मिली नये भवन की सौगात, स्थानीयवासियों में दिखा अत्यधिक उत्साह…

रायपुर , 20 मार्च 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 अन्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय क्र.02 के सामने, बंजारी नगर यूनिवर्सिटी छोटा गेट के पास नाला के बाजू सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण करने पहुँचे। साथ ही उन्होंने बंजारी नगर के प्रत्येक घरों में जाकर आम लोगों से हालचाल जाना एवं समस्याओं से अवगत् होकर सुझाव भी मांगे।
उन्होंने कहा बंजारी नगर वासियों को उनकी मांगों के अनुरूप इस नये भवन की सौगात दी जा रही है, जिस पर स्थानीयवासियों में काफी उत्साह का माहौल निर्मित हो गया और लोगों ने विधायक विकास उपाध्याय को इसके लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक विकास उपाध्याय जनता की मांगों के अनुरूप पश्चिम विधानसभा क्षेत्रवासियों को लगातार नये-नये कार्यों की सौगातें दे रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 अन्तर्गत बंजारी नगर में एक सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण किया और वहाँ के जनमानस से रूबरू भी हुए।

इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय के साथ डीडी नगर छाया पार्षद आरती उपाध्याय, डीडी नगर वार्ड अध्यक्ष योगेश दीक्षित, विजय गिदवानी, संदीप सिरमौर, सरिता उईके, देवकी बाई, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, शिव श्याम शुक्ला, मनीष पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद निर्मलकर सहित बंजारी नगर डीडी नगर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *