सक्ती : जिले में कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। माना जा रहा कि अन्य जिलों से भी इस संदर्भ में जल्द ही आदेश जारी कर दिया जायेगा। बजट सत्र के मद्देनजर छुट्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है।
दरअसल 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरु होना है, जिसके मद्देनजर सक्ती जिले में किसी भी कर्मचारी व अधिकारियों को अब अवकाश नहीं मिलेगा। सभी कर्मचारियों व अधिकारी को जिला मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिये गये हैं।
विशेष परिस्थिति में कलेक्टर के निर्देश पर छुट्टी मिल सकेगी। कलेक्टर ने ये भी निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को तुरंत बुलाया जा सके।