Thursday, March 20, 2025

Balco : मानव सेवा मिशन द्वारा वृद्धा आश्रम और जिला चिकित्सालय कोरबा में सेवा कार्य

कोरबा: समाज सेवा के क्षेत्र में कोरबा जिले में अग्रणी भूमिका निभाने वाली समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने हाल ही में अपने सेवा कार्यों के तहत वृद्धा आश्रम में राशन और सब्जी का वितरण किया। इसके साथ ही, बुजुर्गों द्वारा जताई गई आवश्यकताओं के अनुरूप, उन्हें दैनिक उपयोग के लिए सूखा नाश्ता भी प्रदान किया।

वृद्धा आश्रम के अलावा, मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचकर छत्तीसगढ़ वेल्फेयर सोसायटी के सहयोग से मरीजों के परिजनों को भोजन भी परोसा। इस सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन की टीम ने पिछले पांच वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की मदद करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के समय शुरू किए गए राशन वितरण अभियान को अब विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मानव सेवा मिशन के सदस्य आगामी सेवा कार्य के रूप में पशुओं को गर्मी में पानी उपलब्ध कराने के लिए बालको के विभिन्न स्थानों पर पानी के पात्र रखने की योजना बना रहे हैं। पिछले वर्ष भी कई स्थानों पर पानी के पात्र रखे गए थे, जो आज भी गाय और अन्य पशुओं को पानी उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान, बालको के सीईओ पावर अनिल दुबे, सीएमओ डॉ. विवेक सिंहा और डॉ. स्मिता प्रसाद ने उपस्थित होकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा और भविष्य में उन्हें इलाज के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही, वृद्धा आश्रम में जल्द ही एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही। बुजुर्गों ने इस सेवा कार्य को देखकर खुशी जाहिर की और सभी उपस्थित अधिकारियों एवं मानव सेवा मिशन के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, सत्यम सोनी, संजय विजयवर्गीय, पीतम लाल, मनोज सिंह, नारायण चन्द्रा, संजय साहू, महिला सदस्य माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, सरिता धीवर, पुष्पा चन्द्रा और पूर्वी धीवर सहित प्रशांति वृद्धा आश्रम के वीरू यादव और छत्तीसगढ़ वेल्फेयर सोसायटी के अविनाश एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मानव सेवा मिशन का यह कार्य समाज में प्रेरणा का स्रोत है और यह संस्था लगातार अपने सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है।

Related Articles

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर, रुचिता अग्रवाल को सौंपा कवर्धा का जिम्मा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर कर दिया है। आदेश के तहत सिविल जजों का तबादला प्रदेश की विभिन्न अदालतों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाई बहस: दिव्यांगों से लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तक, विपक्ष ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन प्रश्नकाल में सरकार से कई अहम मुद्दों पर जवाब मांगे गए। इन मुद्दों पर तीखी बहस...

test

test

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर, रुचिता अग्रवाल को सौंपा कवर्धा का जिम्मा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर कर दिया है। आदेश के तहत सिविल जजों का तबादला प्रदेश की विभिन्न अदालतों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाई बहस: दिव्यांगों से लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तक, विपक्ष ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन प्रश्नकाल में सरकार से कई अहम मुद्दों पर जवाब मांगे गए। इन मुद्दों पर तीखी बहस...

test

test

बिलासपुर हाई कोर्ट का आदेश: 10 साल से अधिक काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाए

बिलासपुर हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ताओं को नौकरी करते हुए एक दशक से अधिक समय...

निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने पदभार सम्हाला , महापौर श्रीमती मीनल चौबे ,विधायक और नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर - आज नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन...