इंदौर , 22 मई 2023 : ऑटो रिक्शा में सफर करने वालों के लिए यह खबर काम की है. बता दे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आज ऑटो रिक्शा की हड़ताल है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए घर से निकलने से पहले इस जरुरी बात का ध्यान अवश्य रखें।
आपको बता दे इस हड़ताल का ऐलान भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने किया है। संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। उनका कहना है कि शहर में अवैध बाइक रिक्शा बंद करने, ई रिक्शा के रूट तय करने और ई-चालान माफ कराने जैसे मुद्दों को लेकर हड़ताल की जाएगी। सभी ऑटो रिक्शा चालक 10 बजे चिमनबाग मैदान पर इकठ्ठा होकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।