तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, इस तारीख को होगी वोटिंग…

नई दिल्ली , 18 जनवरी 2023 :  चुनाव आयोग ने आज त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान कर दिया। मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। 
त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसुचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है।
तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधान सभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च, 2023 को समाप्त होने वाला है। कुछ मतदान केंद्र पूरी तरह से विकलांगजनों और महिला कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित किए जाएंगे।

You may have missed