नगर पालिक निगम बीरगांव में SIR निर्वाचन कार्य के बीच कर्मचारी का जन्मदिवस मनाया गया
बीरगांव।
नगर पालिक निगम बीरगांव में SIR निर्वाचन कार्य जोरों पर जारी है। गतिविधियों पर नियंत्रण एवं सुचारू संचालन हेतु निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ कार्यरत हैं।
SIR ड्यूटी कर रही निगम की कर्मचारी सुश्री संगीता बैस का जन्मदिवस भी उनके कर्तव्य निर्वहन के दौरान पड़ा। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर भी निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरी लगन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाई।
उनके इस समर्पण की सराहना करते हुए निगम टीम द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया। SIR ड्यूटी के बीच मनाया गया यह छोटा-सा उत्सव टीम भावना और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है।
