भारतीय छात्रा की मौत पर हसने वाला अमरीकी पुलिसकर्मी नौकरी से निलंबित…

अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत का मजाक बनाने वाले पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। अमरीकी न्यूज एजेंसी PTI का कहना है कि इस घटना की कार्रवाई डेढ़ साल बाद की गई है।

दरअसल, अमेरिका के सिएटल में 23 जनवरी 2023 को रोड पार करते समय 23 साल की जाह्नवी कंडुला को पुलिस अधिकारी केविन डेव ने अपने पेट्रोलिंग कार से टक्कर मार दी थी। हादसे के समय कार की रफ्तार 119 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी।

टक्कर लगने के बाद जाह्नवी 100 फीट दूर जाकर गिरी थी, इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसी पर पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर ने जाह्नवी का मजाक बनाते हुए कहा था कि एक चेक लिख कर दे दो। 9 लाख का। वैसे भी उसकी उम्र 26 साल की थी, उसकी वैल्यू लिमिटेड थी।