PRSU भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, NSUI का प्रदर्शन
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में टेक्नीशियन ग्रेड-2 की भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। NSUI ने आरोप लगाया है कि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष थी, लेकिन नियुक्ति 37 वर्ष के उम्मीदवार को दे दी गई।
संगठन ने जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के संकेत दिए हैं।
