प्रदेश में आज 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट , इस जिले में अगले पांच दिन तक अलर्ट…

CG WEATHER NEWS RAIPAURNEWS
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून सुकमा के रास्ते 8 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश rain की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

You may have missed