20 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद शुभांशु शुक्ला समेत चार एस्ट्रोनॉट सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटे
शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट करीब 20 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर सकुशल लौट आए हैं। लगभग 23 घंटे के अंतरिक्ष सफर के बाद क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में स्प्लैशडाउन हुआ। चारों एस्ट्रोनॉट्स ने 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी के लिए यात्रा शुरू की थी।

सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।
-
एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी गई थी।
-
14 जुलाई को दोपहर 2:15 बजे एस्ट्रोनॉट्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में पहुंचे।
-
उसी दिन शाम 4:45 बजे यह स्पेसक्राफ्ट ISS के हार्मनी मॉड्यूल से अनडॉक हुआ।
-
15 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे यह स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी पर लौटते हुए कैलिफोर्निया के तट पर सुरक्षित लैंड हुआ।
