मुंबई, 12 मार्च 2023 : बॉलीवूड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का रविवार, 12 मार्च को सुबह करीब 8.40 बजे निधन हो गया। आज सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। स्नेहलता का अंतिम संस्कार दोपहर 3.40 बजे के करीब वर्ली में होगा।
हालांकि, एक्ट्रेस की मां के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उनके परिवार में उनके बेटे अजीत दीक्षित, एक-एक बेटी माधुरी दीक्षित नेने, भारती दीक्षित अडकर और रूपा दीक्षित दांडेकर हैं।