राम लला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी…

रायपुर : अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर रोज हजारों लाखों की संख्या में रामभक्त अपने आराध्य राम लला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रामलला के दर्शन के लिए निकल रही आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।

बता दें कि रामभक्तों में भी अयोध्या को लेकर उत्साह का माहौल है। पूरे देशभर से लोग राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़वासियों को भी अब अयोध्या में अपने आराध्य के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

इस ख़ास मौके पर सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं।

उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से भी पहली ट्रेन दुर्ग से 7 तारीख को रवाना की गई है। दूसरी ट्रेन रायपुर संभाग के स्टेशन से चलेगी। उसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लक्ष्मी ने बताया कि अयोध्या में यहां के दर्शनार्थियों के स्वागत सत्कार के लिए भी टीम लगी हुई है।

दर्शन के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा है। छत्तीसगढ़ से 60 दिन तक वहां जाने वालों को ‘शबरी प्रसाद’ का वितरण किया जाएगा। रामलला विराजमान हो गए हैं। सभी में उत्साह है कि जितना जल्दी हो सके हम उनका दर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed