65 भैसों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, कर रहे थे पशुओं की अवैध तस्करी…

रायपुर , 9 जनवरी 2023 : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने का मामला सामने आया है। यहाँ ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की ग्रामीणों ने बेदम पिटाई कर दी। बताया जा रहा ही कि आधी रात में ट्रक में चोरी-छिपे 65 भैंसे हैदराबाद ले जाते हुए सिंगारभाठा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रक खेत मे पलट गई।
मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने की ड्राइवर और हेल्पर की बेदम पिटाई की। मेकाहारा में इलाज जारी है। वहीं ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक है। छग कृषि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

You may have missed