रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कलयुग का महाभारत नामक कार्यक्रम काआयोजन,

रायपुर , 16 मई 2023 ; राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 20 मई को कलयुग का महाभारत भाग – 1 नामक कार्यक्रम रखा गया है। माधव सेना द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महाभारत के सम्पूर्ण अस्तित्व का वर्णन डांस, स्पीच, वीडियो, इमेज और स्क्रिप्ट के माध्यम से किया जायेगा। शाम 5 से रात 8 बजे तक तीन घंटे के कार्यक्रम में पुरे महाभारत काल में किस तरह हठ, गलत व्यक्ति का साथ, झूठे बंधनों के बंधन में बंधकर पछतावा होना और एक की सजा किसी दूसरे को मिलता है, इन सभी क्रियाकलापों को दर्शाया जायेगा, जिसके चलते लोग इसे समझकर कलयुग में महाभारत जैसा माहौल बनने से बच सके।
रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पहली बार माधव सेना संस्था द्वारा 20 मई को कलयुग का महाभारत भाग -1 नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को महाभारत में हो चुकी गलती कलयुग में न दोहराई जाए इस भाव को विभिन्न माध्यमों से समझाया जाएगा। संस्था के फाउंडर आदेश सोनी ने बताया कि इस तीन घंटे के आयोजन को डांस, स्पीच, वीडियो, इमेज और स्क्रिप्ट के माध्यम से लोगों तक पहुँचाया जायेगा। इसमें लोगों को कैसे गलत का साथ देकर एक महान शक्तिशाली और ज्ञानी होने के बावजूद हम अंगराज कर्ण का किरदार निभाते है, झूठे बंधनों कि जंजीर से भयभीत होकर गंगापुत्र भीष्म की तरह पछताते है, कठिन समय में कैसे हम शकुनि जैसे चरित्र को अपना मार्गदर्शक बना बैठते है और संतान मोह में केवल अपने बच्चे के हठ को स्वीकार कर उसे दुर्योधन बना बैठते है, ऐसे ही महाभारत के हर गलत पहलुओं को लोगों तक पहुँचाया जायेगा।
माधव सेना संस्था के लोगों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से लोग महाभारत के हुई गलती को विभिन्न माध्यमों से समझेंगे। इसके चलते लोग सही और गलत में फर्क का अनुभव करकर महाभारत जैसी गलती कलयुग में नहीं होने देंगे। आयोजकों ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए समय – समय पर ऐसे कई आयोजन करने कि बात कही है, जिसमें धार्मिक युगों में जो गलती कि गई है उस पर प्रकाश डालकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।

 

You may have missed