राजधानी के एजुकेशन हब में बन रहे चौपाटी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन…

रायपुर  : राजधानी रायपुर के साइंस कालेज और खेल मैदान की बाउंड्रीवाल तोड़कर बनाई जा रही चौपाटी पर भाजपा ने हमला तेज कर दिया है। जहां आज भाजपा इसके विरोध में प्रदर्शन करेगी। वहीं इसके पहले कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर जीई रोड पर बन रहे चौपाटी का भाजपा द्वारा विरोध किए जाने को लेकर सवाल उठाया।
इस प्रेस कांफ्रेंस में सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, निगम सभापति प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 90 फीसदी काम हो जाने के बाद, उसका विरोध करना भाजपा की निम्न स्तर की मानसिकता को दर्शाता है।
महापौर एजाज ढेबर ने कहा यूथ हब जो बन रहा है, वो 4 जून 2018 का प्रस्ताव है। इसका स्थल निरीक्षण तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत ने अधिकारियों के साथ किए थे। महापौर ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत जिसका विरोध कर रहे हैं उसका 2018 में ड्राइंग डिजाइन उन्होंने बनवाया। उसी काम को हमने आगे बढ़ाया।
इसमें तत्कालीन कलेक्टर, कमिश्नर समेत सभी अधिकारियों की सहमति थी। जगह तय होने के बाद उसमें काम शुरू हुआ। महापौर ने राजेश मूणत पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। महापौर ने कहा कि मास्टर प्लान की जरूरत स्थाई निर्माण पर होता है, यहां स्थायी निर्माण नहीं हो रही है।
भाजपा सरकार के समय तय प्लान के अनुसार काम हो रहा है। साथ ही कहा, राजेश मूणत अपनी राजनीति चमकाने, अपनी टिकट बचाने के लिए राजनीति कर रहें है।