एक इंसान ने दो साइकिल को लेकर ऐसा किया स्टंट, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल…

सोशल मीडिया पर एक ऐसे व्यक्ति वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें व्यक्ति साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है। एक इंसान ने दो साइकिल को लेकर ऐसा स्टंट किया कि जिसने भी देखा, दांतों तले ऊंगली दबा ली। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति दो साइकिल लेकर सड़क पर चल रहा है। व्यक्ति दोनों साइकिल के साथ स्टंट कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति दोनों साइकिल पर एक साथ पैडल भी मारते दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग हैरानी जता रहे हैं और मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि यह टैलेंट देश से बाहर नहीं जाना चाहिए।
बता दें कि यह वीडियो कई सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। साथ व्यक्ति द्वारा किये गये स्टंट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने व्यक्ति को सावधान रहने की सलाह दी है, उनका कहना है कि इस तरह के स्टंट से किसी को भी भयानक चोट लग सकती है। एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो को प्रधानमंत्री तक पहुंचाओ, यह व्यक्ति सम्मान आने का हकदार है।