राजधानी में मिला मंकीपॉक्स का नया मरीज, अस्पताल में ईलाज जारी….
नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामलों में कमी आने के बाद अब मंकीपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच अब खबर आ रही है कि देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक मरीज सामने आया है। यहाँ मंकीपॉक्स 5वां केस सामने आया है. जिसमे संक्रमित 22 साल की महिला है, जिसे लोकनायक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
महिला की हालिया ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। देश में मंकीपॉक्स के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 5 दिल्ली से और 5 केरल से हैं। दिल्ली में मिले 5 संक्रमितों में से 3 नाइजीरियाई नागरिक हैं। देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल के कोल्लम में पाया गया।
