वार्ड क्रमांक 32 में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 300 से अधिक सफाई मित्रों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
बीरगांव l नगर पालिक निगम बीरगांव के वार्ड क्रमांक 32 स्थित सांस्कृतिक भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, साथ ही शैक्षिक रफ्तार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर नगर निगम बीरगांव की आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा, निगम सचिव श्रीमती स्वेता अंबिलकर, APM श्रीमती एकता दीवान, श्रीमती स्नेह सोनी, एवं श्रीमती विन्धेश्वरी साहू द्वारा रक्तदान करसमाज के प्रति प्रेरणादायी संदेश दिया गया। वहीं जिला समन्वयक श्री विकास जांगड़े भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों ने सहभागिता करते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा।
