गरियाबंद , 10 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि डेढ़ माह में इसी थाने में यह दूसरी सुसाइड की घटना है।
आज सुबह करीब 10 बजे थाने के भीतर बैरक से लगे जगह से गोली चलने की आवाज आने के बाद वहां के पुलिस की टीम की घटना की जानकारी लगी।
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल SP चंद्रेश सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। एसडीओपी अनुज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे है। अफसरों ने थाने के भीतर आवाजाही पर रोक लगा दिया है।
वहीं जानकारी मिली है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवानाहो गए हैं। मृतक सिपाही का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि तनाव के चलते आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।