कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, जल्द ही सस्ता होगा पेट्रोल डीजल

नई दिल्ली , 3 सितंबर 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है। इसके बाद से ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि देश में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 93 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। इस कमी के बाद भी देश में आज पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है।
मालूम होगा कि देश में बीते 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई थी। सरकार ने पेट्रोल में 9.50 रुपए और डीजल में 7 रुपए लीटर कम करने का ऐलान किया था। वहीं अब ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट हुई है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा था।
31 अगस्त तक ब्रेंट क्रूड का भाव 104.43 डॉलर था। लेकिन बीते 3 दिनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 11 डॉलर की गिरावट हो गई है। अब ब्रेंट क्रूड ऑयल 93.39 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बाद माना जा रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।

You may have missed