नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात , दर्दनाक घटना को अंजाम देकर फेंके दहशत भरे पर्चे

दंतेवाड़ा , 23 अगस्त 2022 : छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है. बताया जा रहा है कि यहाँ कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल के गुडसे चौक के पास युवक का शव मिला है। शव के पास से नक्सली पर्चे बरामद किये गए है।
मृतक युवक किस गांव का रहने वाला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मृतक युवक के हाथों में रस्सी बंधी हुई है। साथ में नक्सली पर्चे पर बुधराम मारकाम पुलिस का मुखबिर लिखा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कटेकल्याण एरिया कमेटी के नाम से फेंके गए पर्चे में लिखा हुआ है, मृतक डीआरजी जवानों के संपर्क में रहता था। कटेकल्याण क्षेत्र में डीआरजी जवानों को भेजता था। युवक की हत्या के बाद पर्चा फेंका गया है। यह घटना नक्सली वारदात है या आपसी रंजिश का मामला है।
इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। कटेकल्याण क्षेत्र में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों ने हत्या की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed