भिलाई-चरोदा नगर निगम के नए आयुक्त होंगे एसके सुंदरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसके सुंदरानी को भिलाई-चरोदा नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग ने आज आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, श्री सुंदरानी, जो वर्तमान में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम का आयुक्त बनाया गया है। सुंदरानी अनुभवी अधिकारी हैं जो दुर्ग नगर निगम आयुक्त , रायपुर स्मार्ट सिटी लि में अपर प्रबंध संचालक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं ।
उनके स्थान पर अरुण कुमार साहू को नवा रायपुर अटल नगर से स्थानांतरित कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर में संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

