बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही Karthikeya 2, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

नई दिल्ली, 18 अगस्त 2022 : चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनी फिल्म कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही हैं। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरम लीड रोल में में नजर आ रहे है. इसके साथ ही फिल्म में अनुपम खेर ने भी स्पेशल कैमियो रोल में हैं।
फिल्मी को हिंदी और तेलुगु में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा हैं। फिल्म कि कमाई में लगातार ग्रोथ देखी जा रही हैं। शुक्रवार को इसके शोज बढ़ने कि संभावना जताई जा रही हैं। भगवान कृष्ण के संदेश पर आधारित ये फिल्म कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तगड़ी कमाई कर सकती हैं।
फिल्म क्रिटि तरण आदर्श के मुताबिक कार्तिकेय 2 ने अपने पहले दिन हिंदी बेल्ट से 8 लाख, दूसरे दिन 28 लाख, तीसरे दिन 1.10 करोड़, चौथे दिन 1. 28 करोड़ कि कमाई की हैं। वहीं अनुमान जताया जा रहा हैं कि कार्तिेकेय 2 अपने पांचवे दिन डेढ़ करोड़ के आस पास का बिजनेस करेगी।
तेलुगु सिनेमा में कार्तिेकेय 2 हिट हो चुकी हैं। 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर से 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि कार्तिकेय 2 हिंदी बेल्ट में 18 से 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।