नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
A man in Nepal is carrying a member of his family who is under a diagnosis while wading through the flood in Kathmandu, Nepal, on July 6, 2024. (Photo by Subaas Shrestha/NurPhoto via Getty Images)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में भारत की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित नागरिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय दोनों देशों के बीच मानवीय संबंध और आपसी सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होती है।
विष्णु देव साय ने भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की कि आपदा में दिवंगत लोगों की आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने लापता लोगों के सुरक्षित होने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के शीघ्र सफल होने की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने की प्रार्थना की।
