तांत्रिक के कहने पर अपनी काम वाली को माना चोर, पीटा व निर्वस्त्र किया…

दिल्ली, 16 अगस्त 2022: दक्षिणी दिल्ली में एक परिवार ने एक तांत्रिक के कहने पर 46 वर्षीय अपनी काम वाली को चोर मानकर कथित तौर पर उसे पीटा। दरअसल, परिवार ने 10 महीने पहले घर में हुई चोरी का पता लगाने के लिए तांत्रिक को बुलाया था। तंत्र-मंत्र के बाद तांत्रिक ने पीड़ित महिला को चोरी का दोषी करार दिया था। महिला को बाकी नौकरों के सामने निर्वस्त्र कर कमरे में बंद किया गया। इस जिल्लत से तंग आकर महिला ने चूहे मारने वाली दवा खा ली।  और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने के बाद परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

मैदानगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची महिला का बयान लिया और केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसमें शारीरिक चोट और जहर खाने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने IPC की धारा 330, 323, 341 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed