महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ला रही ED
रायपुर/दिल्ली: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में कड़ा शिकंजा कसते हुए ED की टीम ने कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
इस गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने आरोपी विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी है। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब ED की विशेष टीम उन्हें आज ही रायपुर लेकर पहुंच रही है, जहां उनसे इस सिंडिकेट को लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
अब तक ₹940 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
महादेव सट्टा ऐप केस में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी अब तक करीब ₹940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति ज़ब्त कर चुकी है। विकास गर्ग की गिरफ्तारी से इस अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के कई और बड़े राज खुलने की उम्मीद है।
